बारिश बनी काल: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल

 

फतेहपुर। जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बारैची मोड़ के पास सड़क पर गिरे शीशम के पेड़ से बाइक टकराने के कारण हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के बहियापुर गांव निवासी दो सगे भाई सुरेंद्र निर्मल और छोटू विजयीपुर से अपने गांव लौट रहे थे। लगातार हो रही बारिश के चलते बारैची मोड़ के पास एक शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया था। अंधेरा और तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सवार समय रहते पेड़ को नहीं देख सके और सीधे उससे जा भिड़े।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे सुरेंद्र निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके छोटे भाई छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। किशनपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment