फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए अधिकारी

फतेहपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 24 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस लाइन, जनपदीय साइबर सेल तथा यूपी-112 में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को चौकी अफोई, थाना सुल्तानपुर घोष से हटाकर थाना जाफरगंज में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक रविशंकर को चौकी आबूनगर से पुलिस लाइन तथा राजकमल यादव को कोतवाली से चौकी आबूनगर भेजा गया है। प्रमेश कुमार यादव को थाना खागा से चौकी बाकरगंज, संजय सिंह परिहार को पुलिस लाइन से चौकी परसमई (थाना खखरेरू), राहुल कुमार चौहान को थाना खखरेरू से चौकी अफोई तथा प्रदीप कुमार को थाना चांदपुर से चौकी किशनपुर (थाना धाता) स्थानांतरित किया गया है।

 

इसी क्रम में विवेकानंद मिश्रा को थाना थरियाव से चौकी खजुहा (थाना बिंदकी), मंगेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से चौकी चौड़गरा (थाना कल्यानपुर), शिवम कन्नौजिया को थाना बकेवर से जनपदीय साइबर सेल, गोविंद कुमार सोनकर को थाना धाता से थाना गाजीपुर तथा मनोज कुमार सिंह को थाना धाता से पुलिस लाइन भेजा गया है।

 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना ललौली से पुलिस लाइन, आनंद कुमार वर्मा को थाना सुल्तानपुर घोष से वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना ललौली, एरिश पटेल को थाना ललौली से थाना सुल्तानपुर घोष, दिलीप कुमार यादव को थाना सुल्तानपुर घोष से पुलिस लाइन तथा सुमित नारायण तिवारी को चौकी परसमई (थाना खखरेरू) से थाना गाजीपुर स्थानांतरित किया गया है।

 

इसके अलावा अंकुर मिश्रा को थाना धाता से थाना चांदपुर, आदर्श सिंह को थाना किशनपुर से चौकी एआरटीओ, मोहर सिंह को थाना धाता से थाना जहानाबाद, दिनेश कुमार सिंह को थाना हुसैनगंज से थाना कल्यानपुर, सतीश कुमार मिश्रा को यूपी-112 से पुलिस लाइन, घनश्याम आदिवासी को थाना किशनपुर से यूपी-112 तथा बनारसी मिश्रा को थाना कल्यानपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, जिससे जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment