टोलकर्मी से मारपीट का आरोप, जिंदपुर टोल प्लाजा संचालक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखा पक्ष

 

फतेहपुर। जिंदपुर टोल प्लाजा के संचालक आशीष जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टोलकर्मी के साथ कथित मारपीट के मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने उनके कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं।

 

आशीष जायसवाल के मुताबिक, टोल प्लाजा से यूपी-15 नंबर का एक वाहन गुजर रहा था। टोल कर्मचारियों ने नियमानुसार टोल टैक्स मांगा। वाहन सवार ने खुद को फतेहपुर का निवासी बताते हुए टोल से छूट की बात कही। कर्मचारी ने इसके प्रमाण के लिए आधार कार्ड मांगा, लेकिन आधार कार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और बाद में टोलकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

 

टोल संचालक ने कहा कि फतेहपुर के यूपी-71 नंबर के वाहनों से भी उनके टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं के बराबर लिया जाता है। इसके बावजूद कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है।

 

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा का उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना है। किसी व्यक्ति के खिलाफ द्वेष या व्यक्तिगत भावना से कार्रवाई करने का कोई उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है और टोल प्रबंधन नियमों के अनुसार ही काम कर रहा है।

 

टोल संचालक ने मामले में कर्मचारियों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment