पदयात्रा निकाल धूमधाम से मनाई वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती

 

 

 

फतेहपुर। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के नेतृत्व में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर वीरांगना अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

महासभा के अध्यक्ष रामनरेश लोधी के नेतृत्व में लोधीगंज बाईपास से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा अवंती बाई चौराहा पहुंची, जहां लोगों ने महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा की और उनके साहस, शौर्य एवं बलिदान को याद किया।

 

कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी लोधी, जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी, डॉ. फूल सिंह लोधी, भाजपा नेत्री उर्मिला लोधी, डॉ. सूर्यपाल लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसवा अक्षय लोधी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

वहीं राम भक्त बाबू कल्याण सिंह स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष रघुवीर लोधी की अगुवाई में भी सैकड़ों कार्यकर्ता अवंती बाई चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान सूर्यपाल सिंह लोधी, नरेंद्र सिंह लोधी, हरिराम लोधी, शंकर लोधी, भूदेव लोधी, विजय करण सिंह लोधी, दिनेश सिंह लोधी, देशराज सिंह लोधी, उमाशंकर लोधी, रामनाथ लोधी, प्रेम सिंह लोधी, विनय लोधी, राजकुमार सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, अंकित सिंह लोधी, अरुण लोधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में लोधी समाज की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। पूरे आयोजन के दौरान वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment