ई-रिक्शा में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

 

 

फतेहपुर। ई-रिक्शा में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल, क्राइम डिटेक्शन टीम और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 02 जुलाई 2026 को ग्राम नौगांव निवासी बृजेश कुमार दुबे अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा से जोनिहा बस स्टॉप से लखनऊ बाईपास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से मिलीभगत कर सीट के पास रखा बैग चोरी कर लिया गया। बैग में करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बताए गए थे। मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने सनगांव मोड़ अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमाम पुत्र मकसूद अली निवासी ग्राम सूपा थाना मलवां, शफीक पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम बकंधा थाना कोतवाली नगर और मोहम्मद आरिफ पुत्र फिरोज खान निवासी ग्राम सूपा थाना मलवां के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हार, एक दो-तल्ला झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, करीब दो इंच की सलाई, मांग टीका तथा दो जोड़ी पायल बरामद की हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। मामले के सफल अनावरण में थाना कोतवाली नगर पुलिस, सर्विलांस सेल और जनपदीय क्राइम डिटेक्शन टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment