रिपोर्ट कुलदीप कुमार
कल्याणपुर के ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज में डॉ. दीपमाला पटेल ने शिक्षकों से किया संवाद, 23 अक्टूबर के चुनाव को लेकर मांगा समर्थन
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के कल्याणपुर स्थित ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. दीपमाला पटेल ने विद्यालय के शिक्षकों से मुलाकात कर आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, विचारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत विद्यालय परिसर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया गया तथा लोगों को चुनाव के संबंध में जानकारी दी गई।
डॉ. दीपमाला पटेल ने शिक्षक हितों, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह, कमलेश पटेल, भारती सिंगरौर, आनंद सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने शिक्षकों से संपर्क कर चुनाव को लेकर समर्थन मांगा।
जनसंपर्क अभियान में शिक्षकों से संवाद और उनके मुद्दों को प्रमुखता देने पर जोर दिया गया।







