फतेहपुर में नवरात्र उत्सव की धूम, डांडिया-गरबा और मां दुर्गा की महाआरती ने मोहा मन

 

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में थंडर इंस्टीट्यूट और सारथी टीम के संयुक्त प्रयास से सजा सांस्कृतिक मंच, नारी शक्ति और भारतीय परंपराओं का दिखा संगम

फतेहपुर। जनपद में नवरात्र उत्सव के अवसर पर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया रास का आयोजन किया गया। थंडर इंस्टीट्यूट, सारथी टीम और चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस समारोह में आस्था, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की मनमोहक झलक देखने को मिली। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मां दुर्गा की आराधना, महाआरती, गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पौत्रवधू ज्योति शास्त्री, विभाकर शास्त्री और उनके पुत्र बिराज शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। वहीं, महिला थाना प्रभारी संगीता यादव, उपनिरीक्षक एवं मिशन शक्ति से जुड़ी आशा पांडे तथा मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विशेष अतिथि अमित मिश्रा ‘नीटू’ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रायोजक एवं समाजसेवी संजय पांडे का सहयोग रहा।

मां दुर्गा के स्वरूप और महाआरती ने बांधा समां

समारोह का विशेष आकर्षण एक बालिका का मां दुर्गा के स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार रहा। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मां दुर्गा की भव्य महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद गरबा और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। मां दुर्गा के विशेष श्रृंगार में माही ब्यूटी पार्लर का सहयोग सराहनीय रहा।

सारथी टीम और विद्यालय परिवार का रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में थंडर इंस्टीट्यूट के दिव्यांश साहू ‘ध्रुव’ तथा निखार वूमेन्स ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की निदेशक एवं सारथी टीम की संस्थापक डॉ. माधुरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की ओर से रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव और प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव ने सहभागिता की। आयोजन की सफलता में विद्यालय प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी और समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

सारथी टीम एवं फतेहपुर की सखियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम की सदस्याओं में ललिता रस्तोगी, रीता सिंह तोमर, कविता रस्तोगी, छाया पांडे, अंजू त्रिपाठी, अंजू वर्मा, नेहा साहू, वंदना द्विवेदी, अंजना गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, शालिनी वर्मा, संगीता द्विवेदी, नमिता सिंह, साधना चौरसिया, नंदिनी शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, डॉ. हरितिमा गुप्ता, राधा, प्रतिभा, सुषमा वर्मा, संजना द्विवेदी, भावना श्रीवास्तव, आर वानी, अनुष्का, माया गुप्ता, रूबी, मालती द्विवेदी और रंजना कक्कड़ सहित अन्य सदस्याएं शामिल रहीं।

संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ महिलाओं, युवतियों और बच्चों को सकारात्मक एवं रचनात्मक मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर डॉ. माधुरी साहू ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, विद्यालय परिवार, सारथी टीम, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और नारी सशक्तीकरण की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

India Varta News | सच की बात, इंडिया वार्ता।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment