हरिहरगंज, चुना गली और नपी हाता में संगत ने किया नगर भ्रमण, 24 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मनेगा 557वां प्रकाश उत्सव
फतेहपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर की ओर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। शबद-कीर्तन और गुरु वाणी के गायन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर हरिहरगंज, चुना गली और नपी हाता सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान संगत ने शबद-कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी के संदेशों का स्मरण किया। नगर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रकाश पर्व की तैयारियों को गति दी जा रही है। आगामी 24 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
प्रभात फेरी में जतिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह, चरनजीत सिंह, ज्ञानी प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अनमोल सिंह, जसवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, मंजीत कौर, ईशर कौर, सतबीर कौर, जसपाल कौर, खुशी, हरमीत कौर, प्रभजीत कौर, वरिंदर कौर और वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।






