
फतेहपुर | जिला पत्रकार संघ एसोसिएशन फतेहपुर की सदर कमेटी के रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद के चयन एवं पदाधिकारियों के पदग्रहण का कार्यक्रम शनिवार को असोथर नगर पंचायत में आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि सदर तहसील अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। जिला कमेटी के प्रस्ताव के पश्चात असोथर के एक गेस्ट हाउस में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में शैलेश सिंह गौतम को सदर तहसील अध्यक्ष, आशीष सिंह को महामंत्री एवं प्रदीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही नर सिंह मौर्य, ऋषभ पांडेय सहित पूरी कमेटी का चयन कर सभी पदाधिकारियों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा जिले से आए अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, जिला मंत्री रोहित गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार लालता दुबे, प्रवीण सिंह, असोथर चेयरमैन नीरज सिंह, खागा तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र वाजपेई, महामंत्री निरंजन सिंह, मनोज निषाद, अनीश सिंह, रामू यादव, मोहम्मद शहीद सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








