सिठियानी में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष, कलश यात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।

रिपोर्ट: सत्येंद्र कुमार वर्मा (फतेहपुर)

विजयीपुर, फतेहपुर। जनपद के अब्दुला नगर (सिठियानी) ग्राम सभा में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथामृत वर्षा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन निकली कलश और शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र ‘राधे-कृष्ण’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने बिखेरी आध्यात्म की छटा सुबह से ही सिठियानी सहित नरोत्तमपुर, झकराहा और परवाहा जैसे आसपास के गांवों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पीले वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर मांगलिक गीत गाती हुई चल रही थीं। वैदिक मंत्रोच्चार, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे गांव के माहौल को भक्तिमय कर दिया।

आकर्षक झांकियां और डीजे की धुन पर झूमे भक्त शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रथ पर सजा ‘राम दरबार’ रहा, जिसके दर्शन के लिए ग्रामीण सड़कों पर उमड़ पड़े। एक ओर जहां युवा डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर झूमते नजर आए, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते दिखे। करीब चार घंटे तक नगर भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न हुई।

क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्य रूप से आयोजक मोतीलाल जायसवाल, अमृत लाल जायसवाल, अशोक कुमारी, गीता जायसवाल, रूबी, शिवांगी, आनंद, विक्की, मुकेश कुमार, अंशिका, राजू, बीरेन्द्र जायसवाल, उत्कर्ष और प्रमेश कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment