रिपोर्ट : राहुल द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, कानपुर नगर
कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कानपुर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता ओंमकार वर्मा को जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को जिले के विधिक एवं न्यायिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
ओंमकार वर्मा लंबे समय से विधि व्यवसाय से जुड़े हैं और आपराधिक मामलों की पैरवी में उनके अनुभव, न्यायिक प्रक्रिया की गहरी समझ तथा प्रभावी कार्यशैली की व्यापक सराहना होती रही है। उनकी नियुक्ति से सरकारी पक्ष की पैरवी और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की खबर सामने आते ही अधिवक्ता समुदाय, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कई लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए निष्पक्ष एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि ओंमकार वर्मा के अनुभव और दक्षता का लाभ जनपद की न्यायिक व्यवस्था को मिलेगा तथा आपराधिक मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी और अधिक प्रभावी होगी।
इंडिया वार्ता न्यूज़ परिवार की ओर से श्री ओंमकार वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल, निष्पक्ष और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।








