नगर पंचायत असोथर में जर्जर बिजली पोल बना खतरा, 11 हजार वोल्ट लाइन के नीचे दहशत में लोग

 

फतेहपुर। जिले के असोथर नगर पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। कस्बे में रमन सिंह के घर के सामने और आदर्श सिंह की दुकान के पास लगा लोहे का बिजली पोल काफी जर्जर हो चुका है। इसी पोल से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह से जंग खाकर कमजोर हो गया है। पोल गिरने से बचाने के लिए उसे पास में लगे दूसरे पोल के सहारे बांधकर किसी तरह खड़ा रखा गया है। लोगों का कहना है कि बारिश, तेज हवा या आंधी आने की स्थिति में पोल कभी भी धराशायी हो सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की उदासीनता से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पोल नहीं बदला गया तो किसी भी दिन जनहानि जैसी गंभीर घटना हो सकती है।

इस संबंध में अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 दिन पहले ही असोथर क्षेत्र का कार्यभार संभाला है। यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। यदि पोल जर्जर पाया जाता है तो उसका एस्टीमेट तैयार कर जल्द ही नया पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment