फतेहपुर: दुर्लभ एबी-नेगेटिव रक्त देकर युवाओं ने बचाई मरीज की जान, सात रक्तदाताओं ने निभाया मानवता का फर्ज

 

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सामाजिक संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवता और सेवा का परिचय दिया। संस्था के सात सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर गंभीर मरीजों के उपचार में सहयोग किया और समाज को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, शादीपुर निवासी नूर जहां, पत्नी स्वर्गीय नसीम अहमद, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्लभ एबी-नेगेटिव (AB-) रक्त समूह की तत्काल आवश्यकता बताई। दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण परिजन काफी परेशान थे और रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

मामले की जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के व्हाट्सएप समूह में साझा होते ही संस्था के सक्रिय सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव आकाश सिंह भदौरिया तुरंत मानस रक्तकेंद्र पहुंचे और अपना एबी-नेगेटिव रक्तदान कर मरीज की मदद की। उनकी तत्परता से समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।

आकाश सिंह भदौरिया की पहल से प्रेरित होकर संस्था के अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान मो. मुश्तबा सिद्दकी, मो. हशान, अब्दुल फरहद, अब्दुल अशफाक, जगदीश और राहुल कुमार यादव ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग दिया।

रक्तदान के बाद मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस जीवनदायी योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज साहू, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अनीश अहमद एवं गुरमीत सिंह, साथ ही मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, अनामिका और विष्णु उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment