मलाका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजे देशभक्ति के नारे

 

भिटौरा। ग्राम मलाका में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ग्राम पंचायत से लेकर विद्यालयों तक विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

ग्राम पंचायत मलाका के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान शिवाकांत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

 

कम्पोजिट विद्यालय मलाका, भिटौरा में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर गांव में देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया।

 

विद्यालय में डॉ. नरसिंह ठाकुर, सुधा सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, चंद्रलता यादव, नेहा सिंह, शालिनी, अपूर्वा प्रजापति, रुचि यादव, राम किशोर और अर्पित परिहार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

वहीं सरस्वती शांति निकेतन में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के बुजुर्ग हरगोविंद तिवारी ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रमों के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तिरंगे की सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवाकांत मिश्रा सहित शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर पूरे मलाका गांव में दिनभर देशभक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment