स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारियां

 

 

कानपुर। आगामी स्नातक निर्वाचन और विभिन्न संगठनात्मक अभियानों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए रामकिशोर साहू ने कहा कि आगामी स्नातक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संगठन की योजनाओं और अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की योजनाओं के अनुरूप कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए सभी से निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाने की अपील की।

 

बैठक में आगामी स्नातक निर्वाचन से संबंधित तैयारियों, संगठनात्मक अभियानों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा चुनावी तैयारियों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।

 

इस दौरान कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, रणवेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, पुष्पराज पटेल, सुशीला मौर्या, पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, कमलेश योगी, प्रवीण सिंह, विमलेश पांडेय, सुनीता गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुधीर मिश्रा, ज्ञानचंद्र केसरवानी, रेखा सरोज, गीता सोनी, नीरज सेंगर, गीता सिंह, शिवाकांत तिवारी, अक्षत तिवारी, गौरव शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment