सात फेरों से पहले गायब हुई दुल्हन, दरवाजे से वापस लौटी बारात; हथगांव में पुलिस पर बढ़ा दबाव

 

युवक पर युवती को साथ ले जाने का आरोप, शादी की तैयारियां रह गईं अधूरी; बजरंग दल ने दी पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

 

फतेहपुर। घर में शहनाइयां बजने की तैयारी थी, रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी होनी थीं और बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। लेकिन शादी के दिन युवती के अचानक लापता होने से पूरा समारोह बिखर गया। मामला हथगांव थाना क्षेत्र का है, जहां परिजनों ने माशूक नामक युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। घटना 20 नवंबर की बताई जा रही है। युवती के नहीं मिलने पर बारात बिना विवाह किए ही वापस लौट गई।

 

घटना के बाद परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। संगठन ने पुलिस प्रशासन से युवती की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि युवती को रात तक सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द करने का प्रयास किया जाएगा।

 

बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक युवती की बरामदगी नहीं होती है तो अगले दिन पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन प्रशासन के समक्ष अपनी मांग उठाता रहेगा।

 

मौके पर जिला सुरक्षा प्रमुख अनूप सिंह समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बजरंग दल ने पुलिस से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने और युवती को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

 

फिलहाल युवती की बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई को लेकर मामला चर्चा में है।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment

शहर चुनें