एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, कई थानों की बदली कमान
फतेहपुर। जनपद में पुलिसिंग को नई दिशा देने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत पांच निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल से कई थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में पहुंच गई है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा को बिंदकी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सियाकांत चौरसिया को मलवां थाने की जिम्मेदारी मिली है। राजकिशोर को डीसीआरबी शाखा से थाना औंग भेजा गया है। महेश सिंह को राधानगर तथा श्रवण कुमार सिंह को खागा थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक विनोद को गाजीपुर से जहानाबाद थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार को अब थरियांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।






