कानपुर। (राहुल द्विवेदी, ब्यूरो चीफ) कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन में एक भव्य और भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में अपना लंबा और गौरवशाली समय बिताने के बाद आज 9 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए।
सम्मान के साथ शुरू हुआ नया सफर कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) आनंद कुमार ओझा, आरआई प्रथम राकेश कुमार शर्मा और आरआई द्वितीय चन्द्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन कर्मियों ने विभाग को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दी हैं, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
“रिटायरमेंट सेवा का अंत नहीं, नए अध्याय की शुरुआत” वरिष्ठ अधिकारियों ने विदाई संबोधन में कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन इन कर्मियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ जीवन और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिवार के साथ नई पारी शुरू करने की बधाई दी।
ये हुए सेवानिवृत्त: 1. ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
विनोद कुमार – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
अनवारूल हक – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
ठाकुर दास – उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
रमेश कुमार सिंह – उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस)
अनिल कुमार दीक्षित – रेडियो उपनिरीक्षक
राजू सिंह (485) – मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस)
विजय कान्त मिश्रा – मुख्य आरक्षी (चालक)
रौदास सिंह – मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस)
साथी कर्मियों ने साझा की यादें समारोह के दौरान पुलिस लाइन का माहौल काफी भावुक रहा। साथी कर्मचारियों ने विदा हो रहे पुलिसकर्मियों के साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद किया। फूलों से सजी गाड़ियों और ढोल-नगाड़ों के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके घरों के लिए ससम्मान विदा किया गया।








