रिपोर्ट : राहुल द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, कानपुर
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवक पर अपने छोटे भाई की सास को कपड़े खरीदाने के बहाने बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
पीड़िता का आरोप है कि घटना उसकी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले हुई थी। बेटी का रिश्ता प्रभावित होने और सामाजिक बदनामी के डर से उसने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला पर दबाव बनाता रहा।
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कल्याणपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








