भीषण गर्मी में नौबस्ता पुलिस की अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाया शरबत

 

रिपोर्ट : राहुल द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, कानपुर

कानपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नौबस्ता थाना पुलिस ने जनसेवा का परिचय देते हुए राहगीरों के लिए शरबत वितरण अभियान चलाया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजर रहे लोगों को शरबत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया।

 

अभियान के दौरान थाना प्रभारी बहादुर सिंह स्वयं पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और राहगीरों से संवाद करते हुए उन्हें शरबत वितरित किया। पुलिस की इस मानवीय पहल को लोगों ने सराहा और मित्र पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

 

शरबत प्राप्त करने वाले राहगीरों ने नौबस्ता पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर संबंध भी मजबूत करते हैं।

 

स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी बहादुर सिंह एवं उनकी पूरी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस पहल से क्षेत्र में पुलिस की सकारात्मक छवि और अधिक मजबूत हुई है।

 

 

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment