फतेहपुर। नगर दक्षिण ईशाईन पूर्व वार्ड के सभासद सुनील कुमार गुप्ता के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया। सभासद सुनील कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों से अपील की कि “एक दीपक शहीदों के नाम” अभियान के तहत शाम को अपने-अपने घरों में शहीदों की स्मृति में एक दीपक अवश्य जलाएं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का सम्मान किया गया। साथ ही सभी के लिए नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।
सभासद सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा।








