जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम पहुंचे विराज शास्त्री, बुजुर्गों के बीच बांटे फल

 

 

फतेहपुर। मवैया स्थित वृद्धा आश्रम में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के डायरेक्टर विराज शास्त्री ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया।

 

विराज शास्त्री ने कहा कि जन्मदिन की खुशियां बुजुर्ग माता-पिता के बीच मनाकर उन्हें बेहद संतुष्टि मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गों का आशीर्वाद उनके लिए किसी भी उपहार से बढ़कर है।

 

उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर निर्धन बच्चों के बीच भी पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा की जाएंगी। इसके अलावा भिटौरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

विराज शास्त्री ने कहा कि उनकी कोशिश है कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के काम आ सकें। यदि उनके प्रयासों से किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आती है तो यही उनके जन्मदिन की सबसे बड़ी सार्थकता होगी।

 

इस अवसर पर अमित मिश्रा उर्फ नीटू और पूर्व सभासद मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment