आरक्षण बचाओ आंदोलन की पदयात्रा धाता पहुंची, संविधान और आरक्षण के समर्थन में गूंजे नारे

 

रिपोर्टर—प्रदीप कुमार

धाता/फतेहपुर। आरक्षण बचाओ आंदोलन के तहत निकाली जा रही पदयात्रा गुरुवार को कौशांबी से धाता पहुंची। करीब तीन बजे अटेलवा कमल चौराहा पहुंचने के बाद पदयात्रियों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को आंदोलन के उद्देश्यों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया।

पदयात्रा सूर्यकुंड पक्का तालाब, रावण मैदान होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा दीपनारायण की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां आंदोलनकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार से गुजरते हुए पुष्पा मैरिज हाल के समीप पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। बाद में पदयात्री रक्षपालपुर के लिए रवाना हो गए।

 

इस दौरान आंदोलन में शामिल लोगों ने 69 हजार शिक्षक भर्ती, यूपीएसएससी सहित विभिन्न भर्तियों में आरक्षण के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पदयात्रा के दौरान ‘जय सरदार’, ‘जय आंबेडकर’ और ‘जय संविधान’ के नारे भी लगाए गए।

 

आंदोलनकारियों ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आरक्षण और संविधान के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना है। 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत अन्य भर्तियों में आरक्षण के नियमों का पालन कराने और अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

 

आयोजकों के अनुसार पदयात्रा फतेहपुर होते हुए दो सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी, जहां आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

पदयात्रा में सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पटेल, योगेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य, शुभम सिंह, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

 

 

लोकेशन—धाता

India Varta News
Author: India Varta News

Mohit Chakraborty is the Founder and Editor-in-Chief of India Varta News. He is actively involved in journalism and social service from Fatehpur, Uttar Pradesh. His mission is to deliver unbiased, factual, and public-interest journalism while highlighting local, regional, and national issues. He believes that media is a powerful tool for positive social change.

Leave a Comment