फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव एवं काली शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
सिविल लाइन स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अर्चना त्रिपाठी एवं विराज शास्त्री मौजूद रहे। अतिथियों और कायस्थ समाज के लोगों ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान समाज के लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद गांधी मैदान पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में ताम्बेश्वर मंदिर के समीप भाजपा नेता विभाकर शास्त्री के आवास पर कायस्थ समाज के लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान अतिथियों और समाज के लोगों को पटका पहनाकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुंबई से आए भजन गायक विनय वाई. बापना की भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और भक्ति गीतों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में रामजी सहाय, सुशील श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिद्धराज, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, राघवेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, सुजीत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।







