नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका से बढ़ी सनसनी; पूर्व में मिले महिला के शव की गुत्थी भी नहीं सुलझी
फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र में महिलाओं के शव मिलने की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की जांच व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के गले में रस्सी फंसी होने की बात सामने आने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
नहर में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ग्रामीणों ने नहर में एक महिला का शव पानी में उतराता देखा। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
गले में रस्सी मिलने से हत्या का संदेह
महिला के गले में रस्सी फंसी मिलने से मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया हो सकता है। हालांकि हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि घटना कहां और किन परिस्थितियों में हुई।
पहले मिले महिला के शव का मामला भी बना चुनौती
ललौली क्षेत्र में इससे पहले 2 नवंबर को कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड के किनारे झाड़ियों में करीब 30






